रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भुमियां बाबा मंदिर में गूंजा बम-बम भोले, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गभाना। पवित्र सावन मास के सातवें सोमवार को क्षेत्र के सभी शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही है। श्रद्धालुओं ने शिवमंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथा का जलाभिषेक मनौतियां मांगी।

कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमिया बाबा मंदिर पर भक्तों का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान वह हाथों में पूजा का थाल, जल, कलश आदि लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा पर दूध मिश्रित जल, पुष्प, बेलपत्र धतूरा, फल आदि अर्पित कर कल्याण की कामना की।इस दौरान मंदिर परिसर दिनभर बम-बम भोले के जयकारों व घंटे-घड़ियालों से गूंजता रहा। उधर मंदिर परिसर में डीजे पर बज रहे भजनों पर भक्तजन झूमते नजर आए। मेले में सजे खेल-कूद तमाशों का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस दौरान आयोजन में सेवा समिति के रवि कुमार सिंह, केके सिंह, निरंजन सिंह, गोपाल बाबू, महेंद्र कुमार, नीरज शर्मा, ऋषिपाल सिंह, दिलीप शर्मा, नरेश चौधरी, टिंकू सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं कस्बा के श्री कामेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर, महादेव मंदिर आदि पर भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!