रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ के रिंकू ने एक बार फिर किया कमाल, रोमांचक मैच में कंगारूओं के चटाई धूल

- कप्तान सूर्यकुमार व ईशान किशन की शतकीय साझेदारी की बदौलत आस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया

डेस्क न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को हुए पहली टी-20 में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के बीच हुई शतकीय साझेदारी व अलीगढ़ के रिंकू की सिंह की शानदार बल्लेवाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया। टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 208 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया था फैसला

भारत के लिए टी-20 में पहली बार कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आगे यह निर्णय भारत के खिलाफ जाता हुआ दिखा। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस और स्टीव स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने केवल 47 गेंदों में अपना पहला टी-20 शतक जमा दिया। आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 बनाए। भारत की तरफ से रवि विश्नोई ने 4 ओवर में एक विकेट लेकर 54 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 5 रन दिए।भारत ने 19.5 ओवर में लक्ष्य को कर लिया हासिल

भारत को 209 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला और भारत की शुरुआत भी काफी खराब रही, भारत के दो विकेट केवल 22 रन पर गिर गए। भारतीय टीम मुश्किल में आती दिख रही थी, लेकिन इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत का रास्ता दिखा दिया। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 80 रनों की पारी खेली अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जमाए। उन्हें ईशान किशन का अच्छा साथ मिला। किशन ने केवल 39 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली और अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए।

अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने खेली निर्णायक पारी

मैच के अाखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थ। स्ट्राइक पर रिंकू सिंह थे। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाकर भारत की राह आसान कर दी। अगली गेंद पर एक रन आया। तीसरी गेंद्र पर अक्षर पटेल आउट हो गए। चौथी गेंद्र पर रवि विश्नोई एक रन चुराने के चलते रन आउट हो गए। अगली गेंद पर रिंकू सिंह ने शॉट खेलकर दो रन के लिए दौड़ लिए, लेकिन दूसरे रन लेते समय अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए। अंतिम ओवर में 3 बॉल पर 3 विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया। आखिरी गेंद में भारत को एक रन चाहिए था। आईपीएल की सनसनी रिंकू सिंह ने शानदार छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी, हालांकि नो बॉल होने के चलते यह छक्का रिंकू सिंह के खाते में नहीं जुड़ सका, लेकिन पांच मैचों की श्रंखला में जीत भारत के खाते में जरूर जुड़ गई। रिंकू सिंह ने 14 गेंद में नाबाद रहते हुए 22 रन बनाए। मैन ऑफ मैच भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को मिला अगला मैच 26 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!