धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व, धार्मिक आयोजनों की धूम
गभाना। श्रद्धा व आस्था का प्रतीक मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को कस्बा समेत क्षेत्रभर में पूरे धार्मिक उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद गजक, रेवड़ी, मूंगफली, खिचड़ी आदि के प्रसाद का वितरण किया वहीं गरीब एवं निराश्रित लोगों को दान-पुण्य कर धार्मिक लाभ अर्जित करने में वे भी पीछे नही रहे। क्षेत्र भर से सैंकड़ों लोगों ने गंगातटों पर जाकर पवित्र गंगाजल में डुबकी लगायी और बाद में दान-पुण्य भी किया।
इस क्रम में कस्बे के श्रीकामेश्वर महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेव संघ के स्वयंसेवकों ने खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां अनिल सारस्वत, देवकीनंदन पाण्डे, नीरज गुप्ता, भुवनेश कुमार, कन्हैया आर्य, शिवकांत रावत, श्यामबाबू शर्मा, राहुल सिंह गुड़िया, राजकुमार डिश, अनिल प्रधान, सचिन सारस्वत, देवेंद्र शर्मा, चौ. मनवीर सिंह, नितीश भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।

कस्बा स्थित हीरो एजेंसी पर नीरज सिंह, ठा. धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह पम्मी, प्रवेंद्र सिंह राना, हरेंद्र सिंह आदि ने स्टाल लगाकर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया।
दौरऊ में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपमाला जादौन के नेतृत्व में खिचड़ी का वितरण किया गया। यहां विनोद तिवारी, मानवेंद्र सिंह, रवि कुमार, ममता देवी, सोनू सिंह, रीमा सिंह, रागिनी, चाहत सिंह, नंदिनी, राधे सिंह, छोटे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
