रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शराब ठेका के सेल्समैन से तमंचा के बल पर बदमाशों ने 91 हजार लूटे, पुलिस जांच में जुटी

खैर। कोतवाली क्षेत्र में गांव गौंदोली मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश दिन- दहाड़े शराब ठेका के सैल्समैन से तमंचा के बल पर 91 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सेल्समैन से पूछताछ में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के गांव उटवारा निवासी राजकुमार पुत्र हाकिम सिंह थाना गौंडा के गांव उसरम पर गोंडा के बौल्ला मजूपुर कीरतपुर निमाना निवासी धर्मेंद्र सिंह के देशी शराब के ठेका पर बतौर सेल्समैन कार्य करता है। राजकुमार के अनुसार मंगलवा सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से गांव गौदोली होते हुए दुकान पर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर उससे बैग, बाइक की चाबी व मोबाइल फोन छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में 91 हजार रुपये के अलावा दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। दिन दहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं इस संबंध में सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सेल्समैन से पूछताछ करने के साथ विभिन्न विंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!