रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

साईकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लोधा। नेशनल हाईवे पर रसूलपुर के पास साईकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साईकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया है।

मेहनत मजदूरी कर परिवार का करते थे भरण पोषण

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जतनपुर चिकावटी निवासी 62 वर्षीय राजपाल सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार की सुबह वह साईकिल से मजदूरी करने के लिए जलालपुर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर रसूलपुर के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी। जिसमें राजपाल सिंह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक ने अपने अपने पीछे पत्नी कमलेश देवी के अलावा चार बेटी व दो बेटों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!