SSP ने 23 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
अलीगढ। SSP कलानिधि नैथानी ने गुरुवार रात्रि में एक ही थाने पर डेढ़ वर्ष से अधिक समय तैनात 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
उपनिरीक्षक जमादार सिंह को थाना देहलीगेट से थाना गांधी पार्क, उपनिरीक्षक हसनैन अली, योगेंद्र प्रसाद शर्मा को गांधीपार्क से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक संजय कुमारी को महिला थाना से खैर, उपनिरीक्षक अमरनाथ को क्वार्सी से देहलीगेट, उपनिरीक्षक सलिम हुसैन को थाना जवां से क्वार्सी, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को चौकी हरदुआगंज कस्बा से दीवानी थाना सिविल लाइन,
उपनिरीक्षक सुदीप कुमार को चौकी जलाली से पिसावा, उपनिरीक्षक किरणपाल सिंह को छर्रा से गंगीरी, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह को गंगीरी से छर्रा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार मौर्य को दादों से चौकी तालानगरी हरदुआगंज, उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह को पालीमुकीमपुर से बरला,
उपनिरीक्षक रामकृष्ण यादव को बरला से पालीमुकीमपुर, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार बाल्यान को बरला से इगलास, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को इगलास से बरला, उपनिरीक्षक अरबिंद यादव को इगलास से मडराक, उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह को मडराक से इगलास,
उपनिरीक्षक पवन कुमार को खैर से चौकी जलाली, उपनिरीक्षक सीमा प्रजापति को खैर से महिला थाना, उपनिरीक्षक ब्रह्म सिंह को टप्पल से खैर, उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार को टप्पल से दादों, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पिसावा से कस्बा चौकी हरदुआगंज, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को पिसावा से थाना टप्पल के लिए स्थानांतरित किया है।