रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गांजा सिंडिकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन तस्करों को 51 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

इगलास। थाना पुलिस व एनटीएफ यूनिट आगरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनका एक साथी मौके से भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों से 51 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एनटीएफ यूनिट आगरा के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा व इगलास कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक कोमल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात्रि में गांव कजरौठ के समीप श्योदान सिंह के खेत में खड़ी शीशम के पेड़ के पास छापेमारी में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी मौका देखकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कृष्ण कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी नगरिया चैन थाना सासनी हाथरस, राजू पुत्र बुंदू खान व नागेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरुप निवासी गण रुदायन थाना सासनी हाथरस बताए। भागे हुए साथी का नाम आकाश निवासी पहाड़ीपुर बताया।आरोपियों के कब्जे से एक बाइक व 51 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव सरकोरिया निवासी मोहित यहां गाड़ी से माल लेकर आया था। सीओ डाॅ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि जब्त किए गए माल को सील किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!