रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या को लेकर सामाजिक संगठनों में पनपा रोष

- राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से हत्यारों को शीघ्र फांसी देने की मांग कर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन

गभाना। राजस्थान के जयपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों रोष व्याप्त हैं। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए गोगामेड़ी के हत्यारों फांसी देने व शामिल षड़यंत्रकारियों की गिरफ्तारी की मांग की हैं।

गुरुवार को भाकियू भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम हीरालाल सैनी को सौंपा।

युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी संपूर्ण सवर्ण समाज के नेता थे उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए अपना सर्वस्वनौछावर कर दिया उनकी हत्या समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। तहसील अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि बदमाशों ने जिस तरह से हत्या की है वो कानून को खुली चुनौती है जिससे देश में आक्रोश है इसलिए दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि जेएनयू में असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राह्मणोबनियों भारत छोड़ो केनारे लगाए गए तथा दीवारों पर लिख दिया था तब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने उसका विरोध किया और कहा था ब्राह्मणो बनियों को भारत से बाहर करने वालों को पहले क्षत्रियो की तलवारों से गुजरना पड़ेगा, वह केवल क्षत्रिय समाज के लिए नहीं बल्कि सवर्ण समाज के सच्चे हितैषी थे।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानदास चौहान, प्रदेश महामंत्री गोविल सिंह जादौन, अरुण सिंह एडवोकेट, राजकुमार सिंह, देवव्रत सिंह चौहान, प्रमोद गौड़, ठा. राकेश सिंह, रोहित ठाकुर , भूरा सिंह, सुमित ठाकुर, पंकज चौधरी, जुगेंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, सुधीर ठाकुर, धनंजय सिंह, रामू सिंह, भुवनेश्वर सिंह, संजय सिंह, सैनी सिंह, अंकुश गुप्ता आदि मौजूद रहेे।

वहीं कस्बा के महाराणा प्रताप युवा एसोसिएशन के मुनेंद्र ठाकुर व योगेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में गोगामेड़ी की हत्या की जांच एनआईए से कराने तथा हत्यारों का फांसी देने की मांग की। इस दौरान सोनू राजपूत, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र, कान्हां पंडित, नीरज कुमार, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व भाकियू भानू गुट के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ता चंडौस के गांव अमृतपुर पर एकत्रित हुए जहां से वह मार्च करते हुए हत्यारों को फांसी दो, सुखदेव सिंह गाेगामेड़ी अमर रहे के नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे।

जहां पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष डा. मानवेंद्र सिंह चौहान उर्फ बिल्लू ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आवास पर उनकी निर्मम हत्या कर देना कानून को खुली चुनौती है। जिसको लेकर देश के समस्त राजपूत समाज ही बल्कि सभी सवर्ण समाज के लोगों रोष व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि मामले फास्ट कोर्ट में सुनवाई करने के साथ ही हत्यारों को जल्द ही फांसी दी जाए। यदि ऐसा न हुआ तो संगठन के लोग जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन के धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा तथा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्म की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान श्रवण कुमार बघेल, विष्णु पंडित, दुष्यंत चौहान, विवेक चौहान, अमित चौहान, हरिपाल सिंह, तेजवीर प्रजापति, संदीप चौहान, संजय चौहान, लकी चौहान, उमेश चौहान,भागम चौहान, रूपेंद्र तोमर, माधव, निरूपम शर्मा, राहुल चौधरी, कपिल तौमर, महेश, उमेश, शुभम आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!