रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलयुगी बेटा ने पिता पर सब्बल से हमला कर तोड़ दी पसलियां

लोधा। क्षेत्र के गांव जिरोली डोर में एक कलयुगी बेटा ने जुआ में रुपये हारने पर पिता द्वारा डांटने पर लोहे के सब्बल से हमला कर दिया। जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस के अलावा मुख्यमंत्री से सुरक्षा गुहार लगाई है।

गांव के कायम सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पुलिस, उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनका इकलौता बेटा सचिन गलत संगत में पड़ा हुआ है। वह शराब का सेवन करता है तथा जुआ व सट्टा खेलता हैं वहीं जुआ का अड्डा चलाने के साथ ही गांजा भी बेचता है। सचिन ने उससे करीब 15 दिन पूर्व किसी काम के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। जिन्हें वह जुआ में हार गया। जब उसने उससे रुपये मांगे तो वह झगड़ने लगा। रात में वह सो रहा था तभी आरोपी बेटा ने लोहे के सब्बल से उस हमला कर दिया। जिसमें उसकी तीन पसलियां टूट गई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!