उम्मीद सामाजिक संस्था का वार्षिकोत्सव कल
अलीगढ़। महानगर के उम्मीद समाजिक संस्था कल मंगलवार को जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में शाम सात बजे से अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर प्रशांत सिंद्यल व विधायक मुक्ता राजा होंगी। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजित किए जाएंगे।
जबकि शाम 6 बजे से फिजियोथैरेपी डॉ. बबीता अग्रवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा। जिसका सुविधा शुल्क मात्र 50 रुपये होगा।
उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संगम मधुर वार्ष्णेय संयुक्त सचिव, विवेक अग्रवाल,रवि कांत वार्ष्णेय, दिनेश संगम, महेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।