रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

समस्याओं के संबंध में शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

इगलास। आदर्श समायोजित शिक्षक /शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश सिंह को जनपद के शिक्षामित्रों की समस्या के समाधान हेतु ज्ञापनसौंपा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के ब्लाक में एबीएसए द्वारा शिक्षामित्रों की उपस्थिति समय से बीएसए कार्यालय नहीं भेजी जाती है। जिससे जिले पर ग्रांट होने पर भी शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान समय से नहीं हो पाता है। मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों को परिवार के भरण पोषण में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महामंत्री राजवीर सिंह राघव ने ब्लाक धनीपुर के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर की शिक्षामित्र रीना व ब्लाक गौंडा के प्राथमिक विद्यालय कमालपुर मरौठा की शिक्षामित्र संगीता के मानदेय में उपस्थिति सही होने पर भी कम भेजने की समस्या को रखा। मांग की कि जिन शिक्षामित्रों का मानदेय विभागीय त्रुटि से कट गया है उनका अवशेष अतिशीघ्र जारी किया जाय। बीएसए ने सभी समस्याओं का अति शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान संबंधी आदेश बाबू को दिया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश शर्मा, प्रेमचंद, भीमसेन पाल, योगेंद्र शर्मा, हरगोविंद शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!