रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ के अर्पित अग्रवाल हरियाणा में बने अधिकारी

इगलास। कस्बा के सराय बाजार निवासी व्यवसाई अशोक अग्रवाल के बेटे अर्पित अग्रवाल का हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग में उप मंडल अभियंता के पद पर चयन हुआ है। अर्पित ने बताया कि उन्होंने एनआईटी जालंधर से बीटेक की पढ़ाई पूरी करके डीडीए दिल्ली में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्य किया। यहां पद पर रहते हुए हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में उर्त्तीण होने पर उनका चयन विकास एवं पंचायत विभाग में उप मंडल अभियंता के पद पर हुआ है। इन्हें 85 अभ्यार्थियों में से 12 वीं रैंक मिली हैं। इनके बड़े भाई नितिश अग्रवाल एमईएस मुंबई में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके चयन होने पर परिजनों में खुशी लहर है। वहीं शुभचिंतक जयप्रकाश, दिनेश सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, रजनी, मुकेश, ललिता आदि ने बधाई दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!