रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दस वर्षीय किशोर के साथ गांव के ही किशोर ने किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा सुधार गृह

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय किशोर को अमरूद खिलाने के बहाने से बाग में ले जाकर 14 वर्षीय किशोर ने कुकर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

पीड़ित किशोर की मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार शाम को उसका दस वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव का ही एक किशोर उसे बाग में अमरूद खिलाने के बहाने ले गया। जहां पर बेटा के साथ आरोपी ने कुकर्म कर दिया। उसकी बेटी ने सारी घटना को देखा और दौड़कर घर आकर सारी बात उसेबताई। जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी उसके बेटा के साथ गलत हरकत कर रहा था और बेटा रो रहा था। उसने आरोपी से बेटा को छुड़ाया, जिस पर आरोपी मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोर का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!