रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

संदिग्ध हालातों में मैरिज होम संचालक के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

गभाना। रामपुर में मैरिज होम, हाॅस्पीटल व स्कूल संचालक के रविवार देर शाम को संदिग्ध हालातों में सिर में गोली लग गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।

रामपुर निवासी डाॅ. श्याम सुंदर वशिष्ठ पुत्र रामजीलाल शर्मा मैरिज होम, हास्पीटल व श्याम इंटरनेशनल नाम से स्कूल चलाते हैं। रविवार देर शाम को वह अपने हाॅस्पीटल के ऊपर बने अपने मकान में थे। तभी परिजनों को अचानक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दौड़कर मौके पर पहुंचे परिजनों को श्याम लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए मिले। गोली उनके सिर में लगी हुई थी। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पाकर इलाका पुलिस व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई, और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए।

एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि हास्पीटल संचालक के सिर में गोली लगी है। पुलिस को मौके से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है। प्रथम दृष्टया युवक ने खुद ही गोली मारी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को चैक करने के साथ ही विभिन्न विंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!