रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर में घुसकर दंपती को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

इगलास। एक जुलाई से भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद मंगलवार को कोतवाली में पहला मामला पंजीकृत किया गया। प्राथमिकी पंजीकृत करने में धारा लगाने के लिए मुंशियों को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। पहला मामला गांव कजरौठ की नीतेश पत्नी सोनू ने पंजीकृत कराया है।

गांव कजरौठ निवासी नीतेश का कहना है कि वह पति के साथ आगरा में रहकर नौकरी करती है। एक जुलाई को गांव में आई हुई थी। 11 बजे पति के साथ घर में बैठी थी इसी दौरान जिठानी सुनीता आई और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगी। पति बचाने आया तो गांव के ही त्रिलोकी, तेजवीर, करन भी घर में घुस आए और दंपती के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर कोमल सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बीएनएस के तहत पंजीकृत की गई है।

मारपीट की प्राथमिकी पंजीकृत

गौंडा क्षेत्र के गांव मगदा के विष्णु कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह के द्वारा प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। मैं शाम चार बजे अपने गांव के मोड पर आया था तभी वहां पर सुखबीर सिंह पुत्र तेर सिंह मिला तथा मेरी मां के बारे में अप शब्द कहे। विरोध करने पर सुखबीर सिंह व अजीत कुमार पुत्र सुखवीर सिंह, विनीत कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह ने गालियां दी एवं लाठी डंडों से मारपीट। 

error: Content is protected !!