रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अटल बिहारी को मिला जनपद में दसवां स्थान

इगलास । यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद लाला मिश्रीलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में मेधावी विद्यार्थियों मेडल पहनाकर व उनके अभिभावकों को मिष्ठान खिलाकर प्रधानाचार्य व आचार्यों ने सम्मानित किया।

विद्यालय में प्रथम स्थान तथा जनपद में दसवां स्थान पर रहे छात्र अटल बिहारी चतुर्वेदी के साथ ही क्रमशः दूसरे स्थान पर रही छात्रा अपूर्वा चौधरी, तृतीय स्थान पर रहे छात्र लोकेन्द्र सिंह, चौथे स्थान पर मोना शर्मा तथा पांचवें स्थान पर रहे छात्र शिवांचल भारद्वाज को प्रधानाचार्य अनिल कुमार दीक्षित, शिक्षक अमित पचौरी, प्रमोद शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा,. रामदत्त वर्मा, गेंदालाल, संतोष कुमार तथा नेत्रपाल ने सम्मानित किया।

मेधावी छात्रों  को किया सम्मानित

इगलास। श्री देवीप्रसाद मैमोरियल इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रवंधक इं. हिमांशु शर्मा तथा प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश शर्मा ने मेधावी छात्राें को शुभकामनाएं देते हुए उनके माता-पिता को बधाई दी। प्रार्थना सभा में डॉ. अनुराधा शर्मा व डॉ. संजय शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को मेधावियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। हाईस्कूल की कु.बेबी, कु. प्राची, रुद्र पंडित, कु.प्रतिभा, सुधीर सिंह, सौम्या, कु. नीशू, ललित, निशा इंटर की राखी, शिवानी, ध्रुव शर्मा, डौली शर्मा, राम सिंह, अंजलि, दीपांशु व इमरान सहित दसवें स्थान तक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!