रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ से ATS ने पकड़े दो ISIS आतंकी

- प्रदेश में बड़ी घटनाओं की कर रहे थे साजिश, पास से आतंकी साहित्य और पेनड्राइव मिली

रॉयल स्टार न्यूज डेस्क। अलीगढ़ का आतंकी कनेक्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को अलीगढ़ के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है और इनका आईएसआईएस से कनेक्शन सामने आया है।

एटीएस ने आईएसआईएस से जुड़े दो सेल्फ रेडिक्लाइज्ड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अब्दुल अर्सलान और माज हैं। इनके पास से एटीएस को प्रतिबंधित साहित्य और पेन ड्राइव बरामद की है। एटीएस के अनुसार आतंकियों ने आईएसआईएस की बैयत (शपथ) भी ले रखी है। इन दोनों पर दुनिया में खलीफाराज कायम करने के लिए अपनी जैसी सोच रखने वाले युवाओं को जेहाद की सेना बनाने का आरोप है। ये हैंडलर्स के निर्देश पर यूपी में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इनमें एक एएमयू का पूर्व व एक मौजूदा छात्र बताया गया है। पिछले दिनों दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा पकड़े गए तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मिले इनपुट पर दाेनों की गिरफ्तारी की गई है।

पेनड्राइव में भरे से प्रोपेगेंडा

एटीएस ने अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आईएसआईएस और एक्यूआईएस से जुड़े तमाम आतंकी साहित्य बरामद हुए हैं। इसके अलावा आईएसआईएस के प्रोपेगेंडा से भरी पेन ड्राइव भी बरामद की है। आरोपियों से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से देश विरोधी आतंकी विचारधारा के कई समूहों का खुलासा हुआ है। ये आईएसआईएस और एक्यूआईएस का प्रतिबंधित साहित्य आदान-प्रदान करते थे। सोमवार को लखनऊ न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अब रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की तैयारी है।

एएमयू कनेक्शन फिर आया सामने

एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकियों के पास से फिर एएमयू कनेक्शन सामने आ रहा है। पूर्व में शाहनवाज और रिजवान के संबंध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संगठन SAMU से जुड़े कुछ छात्रों से हैं। जो ISIS की विचार धारा से प्रेरित है और भारत विरोधी षडयंत्रों मे संलिप्त हैं। इसी मामले में मुंबई में केस दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी और इन दोनों के नाम सामने आने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!