रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में हुए हादसे में पति के बाद पत्नी की भी हुई मौत

गभाना। नेशनल हाईवे गभाना बाईपास पर ओगर कट के पास चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में पति के बाद घायल महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिन के अंदर पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि अतरौली तहसील के थाना पालीमुकीमपुर के गांव मधूपुर निवासी 35 वर्षीय नेमसिंह नोएडा के बहरामपुर में सिलाई का कार्य करते थे, जबकि उनकी पत्नी सत्यवती नोएडा में ही एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करती थी।

शनिवार की देर रात्रि में पति-पत्नी दीपावली पर्व मनाने के लिए बाइक से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गभाना में हाईवे बाईपास पर ओगर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कैंटर के नीचे फंस गई थी और दोनों वाहनों में आग लग गई थी। जबकि हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हाे गए थे। सूचना पाकर थाना पुलिस के अलावा सीओ गभाना राकेश सिसौदिया, लोधा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने नेमसिंह काे मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का उपचार चल रहा था।उपचार के दौरान महिला की भी हुई मौत

30 वर्षीय सत्यवती का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। जहां पर मंगलवार की देर रात में सत्यवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिन के अंदर पति- पत्नी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं माता-पिता की मौत के बाद बेटा हिमांशु व बेटी रोली गमगीन थे। जिन्हें देखकर वहां मौजूद लोग अपनी आंखों से आंसू न रोक सके।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!