रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सांड के हमले से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

गांव कौआ खेड़ा में तीन दिन पूर्व खेत पर रखवाली करने के दौरान साड़ के हमले से घायल हुए किसान की साेमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

ट्रक ने मामा-भांजी की बाइक में मारी टक्कर, भांजी की मौत

कस्बा में अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गंग नहर के पास ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

क्षेत्र के गांव ककेथल के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

संपत्ति हड़पने के लालच में मां-बेटी की पीट-पीटकर की हत्या

थाना गौंडा क्षेत्र के गांव कैमथल की मढ़ी में सोमवार को जमीन व संपत्ति हड़पने के लालच में परिवार के ही लोगों ने मां-बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर डाली।

मंदबुद्धि किशोरी की मां ने दो किशोरों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि किशोरी की मां ने गांव के ही दो पड़ोसी किशोरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसी प्रकरण में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के नखलेश्वर मंडल अध्यक्ष व प्रमोद बने महामंत्री

टमकौली में रविवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक जगदीश प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें विप्र समाज काे संगठित करने व संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किए गए।

पुत्र वियोग में पिता ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान

थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी ने एक युवक ने पुत्र वियोग में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बीस दिन के अंदर पिता-पुत्र द्वारा आत्महत्या करने से परिवार में कोहराम मच…

पोथी से 15 वर्षीय किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

क्षेत्र के गांव पोथी से एक किशोरी अपने छोटे भाई- बहन को घर पर छोड़कर लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

चंडौस पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!