रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, बरौली विधायक ने किया शुभारंभ

गभाना। क्षेत्रभर में गुरुवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती पूरे धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर में युवाओं ने महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा निकाली। जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

तहसील तिराहे से महाराणा प्रताप युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह व गभाना चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व महाराणा प्रताप के छवि चित्र पर माल्यर्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने महाराणा प्रताप के ऐतिहासिक प्रसंगों की व्याख्या करते हुए उन्हें विश्व नायक बताया। उन्होंने कहा कहा कि वह एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने उनके पद चिन्हों पर चलने का लोगों से आह्वान किया।इस दौरान युवा हाथों में भगवा झंडा व तिरंगा लेकर बाइक, ट्रैक्टर व अन्य गाड़ियों से डीजे पर चल रहे देशभक्ति से ओत-प्रोत गानों पर झूमते हुए चल रहे थे। जिससे समूचा क्षेत्र देश भक्ति के रंग में रंग गया। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर शोभायात्रा समाप्त हुई। जहां पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, मास्टर धीरेंद्र पाल सिंह, मास्टर रामचंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, योगेश ठाकुर, मुनेंद्र सिंह, सुधीर ठाकुर, देववृत सिंह चाैहान, भगत सिंह चौहान, पवन सिंह, शरद सिंह, विवेक सिंह, प्रवेंद्र सिंह राना, बंटी सिंह, रिकेंश सिंह, विक्रम सिंह, गवेंद्र सिंह चौहान, प्रियव्रत सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!