बेसवां से अध्यक्ष पद के लिए भगवान व रामेश्वर ने किया नामांकन
अलीगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन के क्रम में शुक्रवार को इगलास नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। वहीं सदस्य पद के लिए 15 नामांकन हुए। वहीं नगर पंचायत बेसवां से अध्यक्ष पद के लिए दो एवं सदस्य पद के लिए चार नामांकन हुए।
सदस्य पद के लिए वार्ड सात से रमेश पुत्र लांगुरी, वार्ड चार से आलोक कर्दम पुत्र चंद्रपाल कर्दमवबनवारी लाल चौहान पुत्र शिव चरण, वार्ड छह से राहुल पुत्र रामवीर सिंह, वार्ड एक से रेखा देवी पत्नी मनोज कुमार वसुभद्रा देवी पत्नी चरण सिंह, वार्ड आठ से रविराज पुत्र चरण सिंह, वार्ड 10 से रमेश चौधरी पुत्र केशव सिंह व राजकुमारी पत्नी रमेश चौधरी, वार्ड 13 जितेंद्र कुमार पुत्र शंकर लाल, वार्ड तीन से पुष्पा देवी पत्नी बाबूलाल, वार्ड दो से रानी देवी पत्नी राम बाबू सिंह, वार्ड 14 से सुरेश कुमार अग्रवाल पुत्र रुप किशोर, वार्ड चार से अमित कुमार पुत्र रोशन सिंह व रोशन लाल पुत्र किशन लाल ने नामांकन किया। वहीं बेसवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए
भगवान सिंह कुशवाहा पुत्र रामस्वरूप,
रामेश्वर दयाल पुत्र यादराम ने नामांकन किया। वहीं सदस्य पद के लिए वार्ड चार से मंजू देवी पत्नी इंद्रजीत, वार्ड नौ से पुष्पा देवी पत्नी राकेश, वार्ड छह से निर्मल सिंह पुत्र शंकर लाल व कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र नेतराम शर्मा ने नामांकन किया।