रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्री हरदम सिंह इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

इगलास। गांव अरनिया के श्री हरदम सिंह इंटर कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इंटर में झिलमिल, लवी, मोनिका व हाईस्कूल में सोनी, सूरज कुमार व प्रियंका ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण फौजी ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे प्रतिभा की कमी नहीं है। आजकल ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं मे ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे ही बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रबंधक डा. सत्यपाल सिंह ने कड़ी मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों लक्ष्य निर्धारित करके अभिभावकों व क्षेत्र का नाम रोशन करें। संचालन डा. रोहित चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिपं सदस्य अमित चौधरी, भाजपा नेता पंकज चौधरी, हरिराज सिंह, राजीव चौधरी, नेकराम प्रधान, सुनील सिंह, राहुल सिंह, पीताम्बर शर्मा, रणवीर सिंह, विजय सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!