धूमधाम से निकली मां काली की शोभायात्रा
अलीगढ़। इगलास क्षेत्र के गांव भैंया में मेले का आयोजन हुआ। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने चांट-पकौड़ी का आनंद लिया। वहीं शाम को मां काली की शोभा यात्रा गांव के शिव मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा का गांव की गलियों में भव्य स्वागत किया गया। पूरे गांव में भ्रमण करके शिव मंदिर पर ही समापन हुआ। काली पाठ हर्षित गुप्ता ने किया। इस मौके पर नकुल सिकरवार, महेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, ललितेश गुप्ता, धर्मपाल सिंह, निजाम खान आदि थे।