रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से टकराई, दो भाई घायल

लोधा। क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर करसुआ के निकट कॉलेज से घर लौट रहे दो भाईयों की बाइक अनियंत्रित होकर खंबा से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर फगोई निवासी रोहित शर्मा सोमवार दोपहर में चचेरे भाई प्रियांशु शर्मा के साथ खैर के गौमत स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई करके बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव करसुआ के निकट पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रसास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंबे से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!