रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक सवार भैंस से टकराया, भैंस की मौत, युवक घायल

गभाना। क्षेत्र के गांव वीरपुरा में सोमना-खैर मार्ग स्थित पशुचिकित्सालय के सामने बाइक सवार युवक भैंस से टकरा गया। हादसे में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव बक्सरा निवासी गुल्ला पुत्र हरप्रसाद वर्तमान में गभाना नगला नत्था में रहकर एक दुकान पर नौकरी करता है। बुधवार दोपहर में गुल्ला बाइक से चांदनेर गांव से गभाना लौट रहा था।

जैसे ही वह वीरपुरा में सोमना-खैर मार्ग स्थित पशु चिकित्सालय के पास पहुंचा, तभी अचानक से सड़क पर आई भैंस से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में गुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने घायल को गभाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां पर डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल मलिखान सिंह के लिए रेफर कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!