रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

28 जनवरी से शुरू होगी अलीगढ़ की नुमाइश

अलीगढ़। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश (राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी) का 28 जनवरी से भव्य आयोजन होगा। अलीगढ़ की नुमाइश एक ऐसा आयोजन है जिसका पूरे जनपदवासी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

बुधवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में नुमाइश के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यकारिणी सदस्यों व अधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि नुमाइश फंड से निर्धन परिवार की 51 कन्याओं का विवाह किसी भी शुभ तिथि पर नुमाइश आयोजन की अवधि में कराया जाएगा । डीएम ने फिजूल के कुछ खर्चों पर लगाम लगाते हुए कहा कि आज के डिजिटल जमाने में सभी के पास बेहतर गुणवत्तायुक्त मोबाइल होता ही है। ऐसे में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य करना फिजूल खर्च ही है। उन्होंने निर्णय लिया है कि इस बार वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी का कार्य नहीं कराया जाएगा।विभिन्न मंचों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। खेलों को विशेष महत्व देते हुए गत वर्ष की भांति ही खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कृष्णांजलि के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए कोहिनूर एवं कृष्णांजलि मंच पर बारी-बारी से बड़े एवं अच्छे स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोहिनूर मंच की भव्यता के साथ कृृष्णांजलि सभागार एवं दरबार हॉल के ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखा जा सके।शिल्पग्राम को विशेष तौर पर सजाने- संवारने के लिए हस्तशिल्पियों को समय रहते आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी अमित कुमार भट्ट, सामान्य मंत्री एवं तहसीलदार सौरव यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह, पीके तिवारी, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय, एसीएम संजय मिश्रा, केबी सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव पुष्कर, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार समेत कार्यकारिणी सदस्य पंकज धीरज, गया प्रसाद गिर्राज, मुख्तार जैदी, मुबीन खान, विष्णु कुमार बंटी, डॉ. मुदस्सिर अली, पिंकी भाटिया, जावेद सईद, सरदार दलजीत सिंह अादि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!