हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल
गभाना। हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी के खोड़ा निवासी टीटू कुमार शनिवार शाम को बाइक से नोएडा से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार टीटू गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।