रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सब्जी व्यापारी से तमंचा की नौंक पर लूटे 5.78 लाख रुपये, एक नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

खैर। कस्बा में अनाज मंडी के पास शनिवार सुबह सब्जी मंडी जा रहे सब्जी व्यापारी से बदमाश तमंचे के नौंक पर 5.78 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारी ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

तमंचा दिखाकर निकाली बाइक की चाबी,

कस्बा के मोहल्ला मालीपुरा निवासी सब्जी व्यापारी रामेश्वर दयाल पुत्र कुवरसेन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर कृषि मंड़ी में रामेश्वर दयाल एंड संस नाम से सब्जी की आढ़त है। शनिवार की तड़के करीब साढ़े पांच बजे वह आढ़त पर जा रहे थे। उनका आरोप है जैसे ही वह मंडी के गेट पर पहुंचे तभी ब्लाॅक कॉलोनी निवासी अतुल चौधरी अपनी गली के बाहर खड़ा होकर बाइक सवार तीन लोगों से बात-चीत कर रहा था। इसी बीच वह तीनों बदमाशों से मेरी तरफ इशारा करके घर की तरफ चला गया। उसके बाद उन तीनों बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया और बाइक की चाबी को निकाल लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते उससे पूर्व ही बदमाशों ने उसके ऊपर पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देने लगे। एक बदमाश ने उसकी तलाशी लेते हुए जेब में रखे मोबाइल फोन , रुपये व बाइक पर टंगे थैला जिसमें उसका वहीं खाता व 5.78 लाख रुपये छीन लिया और धमकी देते हुए भाग गए।

संदिग्ध लोगों को लिया हिरासत में

व्यापारी से लूट की वारदात की सूचना पर मौके पर थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम पहुंच गई और व्यापारी से जानकारी जुटाई। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सीओ खैर राजीव द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे आदि को चैक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!