रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र में शाहपुर कुतुब के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कोई व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर घायल मां-बेटा का मोबाइल लेकर फरार हो गया।

फर्रुखाबाद के बदरिया फील्ड निवासी संदीप कुमार पुत्र ब्रह्मानंद नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को वह फर्रुखाबाद से बाइक से मां मुन्नीदेवी के साथ नोएडा के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह रोरावर थाना क्षेत्र में शाहपुर कुतुब के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच एक युवक घायल का मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!