स्कूलों में जमकर खेली गई होली, बच्चों ने उड़ाए अबीर-गुलाल
गभाना। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को जमकर होली खेली गई। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को जहां रंग बिरंगे रंग व गुलाल से रंग दिया। वहीं शिक्षक भी पीछे नहीं रहे। एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते हुए जमकर मस्ती की। छोटे बच्चों में होली का उल्लास देखते ही बन रहा था।
सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने जमकर होली खेली। प्रधानाचार्य भुवनेश सिंह ने होली पर्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द एवं प्रेम का प्रतीक है। इसे हमें सावधानी पूर्वक और ईको फ्रेंडली रूप में मनाना चाहिए। इस मौके पर यहां पूजा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह,जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, नेहा सिंह, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
रामपुर के सांई विहार कालोनी स्थित नित्यमएकेडमिकक्लासेस में भी होली उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां पर प्रबंधक लव शर्मा, देववृत सिंह चौहान, इरफान, तरून कुमार, भगवती, प्रिया आदि मौजूद रहे।
कस्बा के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में होली महोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य शिवकांतरावत ने छात्रों ने होली पर्व पर कैमिकल युक्त रंग वकीचड़-गंदगी आदि से दूर रहने को कहा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह राघव, हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, गजेंद्र सिंह राघव, अजय सिंह, श्याम सिंह, करन माहौर, सुनीता गौड़, उर्मिला सिंह, रूबी सिंह, रजनी शर्मा, राजकुमार कुशवाह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
दौरऊ मोड़ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में भी होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां प्रबंधक विनोद तिवारी, प्रधानाचार्या दीपमालाजादौंन, अर्चना तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

