चंडौस से गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चंडौस। थाना पुलिस व लोधा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अमृतपुर निवासी दिलीप पुत्र चंद्रपाल सिंह, कालिया उर्फ यतीश पुत्र प्रहलाद सिंह व योगेश कुमार पुत्र शंकर सिंह थाना पर चल रहे गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे। जिनकी विवेचना इंस्पेक्टर लोधा कर रहे थे। शुक्रवार को चंडौस व लोधा पुलिस ने अमृतपुर में प्राइमवरी स्कूल के सामने मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए आरोपी गैंग बनाकर चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिनके खिलाफ चोरी व नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक चंडौस सुधीर कुमार, प्रभारी निरीक्षक लोधा ब्रह्मप्रकाश, कांस्टेबल चंडौस मुकुल, चक्रेश, कांस्टेबल लोधा सचिन कुमार, अमित कुमार