रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तमंचे की नौंक पर बाइक सवार बदमाशों ने दंपत्ति को लूटा

इगलास। पुलिस चौकी गोरई क्षेत्र में गौंडा मार्ग पर गांव बास हर्जी के निकट बाइक सवार चार बदमाश तमंचे की नौक पर दंपत्ति से मारपीट करते हुए नगदी, जेवर व बाइक लूट कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तालाश में जुटी हुई है।

क्षेत्र के गांव सिकतरा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह बुधवार रात्रि में करीब दो बजे पत्नी ललिता को पेट मे दर्द होने पर बाइक से कस्बा स्थित निजी नर्सिंग होम पर दवा दिलाने आया था। जहां से वह करीब तीन बजे घर लौट रहा था।

तभी रास्ते में गांव बास हर्जी के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखा कर रोक लिया। बदमाश मोबाइल, जेब मे रखे चार हजार रुपये, पत्नी के कानों से कुंडल व बाइक लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए गोरई की ओर भाग गए।

पीड़ित समीपवर्ती गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत लग रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!