रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक सवार मां-बेटा को टेंपो ने मारी टक्कर, घायल

गभाना। टोल प्लाजा के पास टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। जिन्हें उपचार को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन की लोको कॉलोनी निवासी नईम शुक्रवार को बाइक से मां बन्नो के साथ चंडौस स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में आए थे। दोपहर में दोनों बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वह गभाना टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे लोडर टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने घायलों को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!