रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पशुओं की झाेपड़ी मे लगी आग, दो मवेशी की जलकर हुई मौत

इगलास। क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में एक पशुपालक की झोपड़ी में अज्ञात कारणों ने से आग लग गई। जिसमें वहां बंधे दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई। पूर्व में भी आग लगने से पीड़ित की एक भैंस की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार तोछीगढ़ निवासी तारचंद पट्टे पर खेत लेकर सब्जियों की फसल करते हैं। उन्होंने घर के पास ही झोपड़ी डाल रखी हैं। जिसमें वह अपने पशुओं को बांधते हैं। शुक्रवार दोपहर में परिजन खेतों पर काम करने के लिए गए हुए थे। तभी अज्ञात कारणों ने झाेपड़ी में आग में आग लग गई। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का प्रयास करते लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग को बुझाया, लेकिन तब तक झौंपड़ी में बंधी भैंस व एक कटरा की झुलस कर मौत हो गई। इसके अलावा आग में वहां रखा भूसा व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!