रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसपी देहात ने किया थाने का निरीक्षण, साफ-सफाई बेहतर बनाने के दिए निर्देश

जट्टारी। एसपी देहात पलास बंसल ने बुधवार को थाना टप्पल का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। बाद में उन्होंने पुलिसबल के साथ कस्बा में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेखों व शस्त्रगार में रख रखाव, सीसीटीएनस कक्ष, बैरक, मैस आदि का गहनता से देखा। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी आने वाले फरियादियों के साथ अच्छे ढ़ंग से व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने अधीनस्थों को अपराध की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने सीओ खैर राजीव द्विवेदी, इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा व पुलिसबल के साथ कस्बा में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!