रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने लगाई जीत की हैट्रिक

- सपा प्रत्याशी को करीबी मुकाबले में हराया

अलीगढ़। लोकसभा अलीगढ़ की सीट पर काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद सतीश गौतम तथा सपा प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह के बीच दिलचस्प मुकबला देखने को मिला। हालांकि अंत में भाजपा प्रत्याशी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर ली। हालांकि अभी तक उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने करीब 14 हजार मतों से जीत हासिल कर ली है। सांसद सतीश गौतम की जीत पर भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ जमकर झूमते हुए आतिशबाजी चलाई व मिष्ठान का वितरण कर जश्न मनाया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!