रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दुकानदार महिला को बाइक सवारों ने बनाया ठगी का शिकार

लोधा। खेरेश्वर चौराहे पर ढ़ाबा व बीड़ी-गुटखा का खोखा चलाने वाली महिला को बाइक सवार युवक नकली नोट थमाकर 2500 रुपये ठगी कर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार पिसावा के गांव महगौरा निवासी सुरेश सिंह अपने परिवार के साथ खेरेश्वर चौराहे पर ढ़ाबा व बीड़ी-गुटखा का खोखा चलाते हैं। गुरुवार रात्रि में उनकी पत्नी कमलेश देवी खोखा पर बैठी हुई थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने 250 रुपये का सामान खरीदा और दो हजार का नकली नोट थमाकर बाकी के 1750 रुपये वापस लेकर चले गए। कुछ देर बाद एक युवक और आया तथा 500 रुपये का नकली नोट देकर सामान लेकर फरार हो गया। बाद में महिला ने जब नोटों को चैक किया, तब कहीं जाकर उसे खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ। इतना ही नहीं पिछले तीन दिन पूर्व भी खेरेश्वर चौराहे फल बेचने वाली व लोधा ब्लाॅक के सामने खोखा चलाने वाली महिलाओं को भी बाइक सवार ठगी का शिकार बना चुके हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!