रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विश्व पटल पर बना रहा है खास पहचान

गभाना : क्षेत्र के गांव थानपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगाए गए शिविर में लोगों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के सह जिला कोषाध्यक्ष हरवेंद्र गुप्ता उर्फ सुशील गुप्ता ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लाभार्थीपरक योजनाओं को बहुत ही सरलता के साथ वंचित लाभार्थी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। सरकार की ओर से गरीबों को राशन, पक्के मकान, शौचालय, जल मिशन, जनधन खाता, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना व आयुष्मान योजना संचालित कर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एक खास पहचान बना रहा है।शिविर में एलइडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश व विभिन्न योजानाओं के बारे में विस्तार से दिखाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया वहीं वंचित लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस मौके मंडल संयोजक विपिन सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, डा. विकास, नरेंद्र शर्मा, कुशलपाल सिंह, अंजू देवी, विदिशा पवार, वृज किशोर प्रधान, मुकेश चौधरी, सुखवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रामचरण गौतम, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!