मनेंद्र की मृत्यु के मामले में पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुर निवासी मनेंद्र कुमार उर्फ पप्पी (28) पुत्र स्व. राजवीर सिंह की मौत की घटना में भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव बहादुरपुर निवासी हरिकेश सिंह पुत्र राजवीर सिंह का कहना है कि 18 नवंबर 2023 दिन शनिवार को मेरे भाई मनेंद्र कुमार उर्फ पप्पी (28) हरीबाबू पुत्र गिर्राज, राबिया पुत्र सुरेश चंद्र, अनिल पुत्र मुरारीलाल, शंकर पुत्र श्रीनिवास व सुभाष पुत्र फूला उर्फ फूल चंद्र घर से मेरी माताजी तथा छोटे भाई की पत्नी के सामने बुलाकर ले गए थे।
देर शाम को जब उक्त लोगों के घर जानकारी की तो बताया कि अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। रविवार की सुबह करीब छह बजे मनेन्द्र उर्फ पप्पी का शव रायतपुर वाले रास्ते पर मिला। युवक की मुंह पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई का आरोप है कि उक्त पांचों लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी है।
विदित रहे कि कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया था, पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया था। सोमवार को चौ.सुन्दर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी कोतवाली मृतक के भाई के साथ पहुंचे थे, तथा घटना के संबंध में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी थी, तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
