रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गाड़ियां फ्री निकलवाने को लेकर भाकियू के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

गभाना। टोल प्लाजा से गाड़ियां फ्री निकलवाने को लेकर भाकियू भूमि पुत्र के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान टोल प्रबंधन के आश्वासन के बाद वह ज्ञापन देकर लौट गए।

राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक गुप्ता व बलंदशहर के जिलाध्यक्ष कासिम अली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बुधवार शाम को एकत्रित होकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। इस दौरान वह टोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि भाकियू के अन्य गुटों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गाड़ियां मैसेज करने के बाद ही निकाल दी जाती हैं, जबकि उनके गुट के पदाधिकारियों की गाड़ियों को कार्ड आदि दिखाने के बाद भी फ्री नहीं निकाला जाता है। उनका आरोप था कि कार्ड दिखाने के बाबजूद भी टोल कर्मी कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर जबरन टोल बसूलते हैं। उन्होंने गुट के पदाधिकारियों की गाड़ियों को भी मैसेज से निकलवाने की मांग की। जिस पर टोल मैनेजर दिनेश कुमार ने उन्हें नियमानुसार समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिस पर वह टोल मैनेजर को ज्ञापन देकर लौट गए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जिया उल हक, राजीव शर्मा, नोएडा अध्यक्ष आकाश शर्मा, सलीम अंसारी, ईश्वर सिंह, अनिल कुमार, शहजाद अंसारी, फैसल मलिक, आसिफ मलिक, जीशान आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!