क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जट्टारी। क्षेत्र के गांव लालपुर चौराहे की क्षतिग्रस्त हुई पुलिया को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के अनुसार लालपुर चौराहा से लालपुर, आदमपुर, मिल्क, फतेहपुर, घरबरा, उदयपुर, जहानगढ़, कंसेरा, उंटासानी, उटवारा, मालव, पार्लर, आदि समेत दर्जनों गांवों के लिए मुख्या रास्ता है। लेकिन पुलिया पिछले छह माह से क्षतिग्रस्त है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से जहां बड़े वाहन फंस जाते हैं, वहीं दो पहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं। मामले में कई बार संबंधित अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत भी की जा सकी हैं। लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण न किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के साथ ही प्राधिकरण कार्यालय का घेराब करेंगे।