रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नमक फैक्टरी से हो रहे किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

गभाना। क्षेत्र के गांव नगला पदम में नमक की फैक्टरी से पहुंच रहे फसलों के नुकसान को लेकर बुधवार को भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

भाकियू भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर व व्यापार प्रकोष्ठ के युवा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने तहसीलदार अजीत सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के गांव नगला पदम में शिवम शाल्ट के नाम से फैक्टरी संचालित है। उनका आरोप था कि फैक्टरी से निकलते जहरीले धुुंए के चलते किसानों की फसलें चौपट हो रही है। वहीं ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने फैक्टरी की चार दीवारी बीस फिट ऊंची कराने, चिमनी को मानक के अनुरूप बनाने, खराब हुई फसलों का किसानो को मुआवजा दिलाने, किसानो का उत्पीड़न करने पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, फैक्टरी को अवैध रूप से संचालन कराने में सहयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान इस दौरान एडवाकेट अरूण कुमार सिंह, एड. शैलेंद्र सिंह, सुधीर ठाकुर, मनोज मित्तल, देववृत सिंह चौहान, मनीष वार्ष्णेय, गवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!