रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रक्त की कमी को केवल रक्तदान ही कर सकता है पूरा

गभाना में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 27 लोगों ने किया रक्तदान

गभाना। कस्बा गभाना की मदनधाम कालोनी में बुधवार को विशाल सेवा समिति के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ कैप्टन दुष्यंत सिंह व समाजसेवी ठा. धर्मेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने न सिर्फ खुद रक्तदान किया बल्कि युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसलिए इसे “महादान” कहा जाता है क्योंकि यह न केवल दूसरों की जान बचाता है बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। रक्तदान के प्रति लोगों का नजरिया आज बदला है और विभिन्न समुदाय इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारे युवा अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए रक्तदान शिविरों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खून की कमी को छोड़कर हर समस्या का समाधान ढूंढ लिया गया है। रक्त की कमी को रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से शरीर में ऊर्जा आती है और नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है, जिससे अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।शिविर में 27 दानवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिन्हें संस्था की आेर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में सत्यमन मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, प्रवीन शर्मा, अमित गोयल, गुड्डन सिंह, गौरव सिंह, राहुल पालीवाल, पुष्पेंद्र सिंह, चरन सिंह, अरूण सिंह, भुवनेश कुमार, उमेश अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!