टोल प्लाजा पर भाकियू बलराज गुट ने किया जमकर हंगामा, टोलकर्मियों पर अभद्रता का लगाया आरोप
गभाना। गाड़ियां फ्री निकलवाने को भाकियू बलराज गुट ने मैसेज व कार्ड दिखाने के बाद भी गाड़ियां फ्री निकालने व टोल कर्मियों पर अभद्रता का अरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में टोल प्रबंधन ने उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत कराते हुए वापस भेज दिया।
गुरुवार को भाकियू के बलराज गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा पर पहुंच गए और टोल फ्री कराने काे बूम को हटाने लगे। जिस पर मौजूद टोलकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुएनौंक-झौंक करने लगे। उनका आरोप था कि संगठन का कार्ड दिखाने व मैसेज करने के बाद भी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को फ्री नहीं निकाला जाता है, उल्टा मौजूदा टोलकर्मी उनके साथ अभद्रता करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की गाड़ियाें को मैसेज व कार्ड दिखाने पर फ्री निकलवाने की मांग की। पुलिस की मौजूदगी में किसान नेताओं ने व टोल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। जिस पर टोल प्रबंधन ने शीघ्र ही उनकी नियमानुसारसमस्याओं का समाधान कराने का अाश्वासन दिया, तब कहीं जाकर वह शांत होकर लौट गए। इस दौरान रेखा सिवाल, विपिन खारी, राकेश भड़ाना, सोविंद भाटी, रिंकू भड़ाना, शुभम शर्मा, मयंककिसौली, साेमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
———