राष्ट्रीय शिक्षा नीति की वर्षगांठ मनाई
इगलास। गोरई स्थित सरोज सिंह राजकीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांचवीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह रहे। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति छात्रों में केवल अंक आधारित नहीं बल्कि ज्ञान, कौशल, नैतिकता और रचनात्मकता का समुचित विकास सुनिश्चित करती है। इसमें मातृभाषा में शिक्षा, कौशल आधारित पाठ्यक्रम पर ध्यान दिया गया है। जो आने वाली पीढ़ियों के लिए परिवर्तनकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर चंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, भोला सिंह, सुग्रीव सिंह, बच्चू सिंह, हरवीर सिंह, विजयपाल सिंह, अजय शर्मा और रामवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।