रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में महराणा प्रताप की 454 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

गभाना। कस्बा की मदनधाम कालोनी में समाजसेवी ठा. धर्मेंद्र सिंह के आवास पर बुधवार को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की गभाना इकाई के तत्चावधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिनकाे संगठन के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. शैलेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, ठा. धर्मेंद्र सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, पर दूसरों के लिए जीना बड़ी बात है। रक्तदान करके न सिर्फ अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है, बल्कि रक्त देने वाला व्यक्ति को भी स्वस्थ रहने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान का महत्व हमें उस समय समझ आता है, जब हमारा कोई अपना प्रियजन अस्पताल में रक्त के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है और हम रक्त के लिए इधर-उधर परेशान होते हैं। उन्होंने मौजूदा लोगों से रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। शिविर में 35 दानवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। आयाेजन में मुनेंद्र प्रताप सिंह, डा. भानू प्रताप सिंह, योगेश ठाकुर, सुनील जादौंन, गौरव ठाकुर, जितेंद्र राघव, पीयूष जादौंन, प्रियंका सिंह, अभिषेक ठाकु, पुष्कर सिंह, संचित कुमार, इरफान खान, विवेक ठाकुर, राखी, मनीषा सिंह, ऊषा देवी, प्रियंका, मयंक सिंह, आदर्श, हिमांशु शर्मा, राहुल शर्मा, अंशुमान सिंह आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!