रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना: शादी की वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 21 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

गभाना। नगर के कन्होई में भगत सिंह ने अपनी शादी की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सत्यमन मानव सेवा संस्था के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए भगत सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता समेत उनके परिजनों व मित्रों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रबुद्ध नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शादी की वर्षगांठ जैसे मांगलिक अवसर को मानवता की सेवा से जोड़ना समाज के लिए बेहद प्रेरणादायी है। रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि आपका दिया हुआ रक्त किसी असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के रचनात्मक एवं सेवाभावी आयोजनों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत होगी।

शिविर में कुल 21 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिन्हें संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस पुनीत कार्य में जेडी ब्लड बैंक की टीम के साथ अजय चौधरी, चारू, अनीता, सुशीला, विनोद, अरविंद गौतम, सुशील, विवेक, अंकित, तरुण, योगेश मित्तल और जितेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!