रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रक्तदान सबसे बड़ा दान, जरूरतमंद की बचाई जा सकती है जान

गभाना। नगर में पंजाब नेशनल बैंक के पास शनिवार को परशुराम जंयती व ईद-उल फितर के उलक्ष्य में सत्यमन मानव सेवा संस्था के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।इस मौके पर कैप्टन दुष्यंत सिंह ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे किसी भी जरूरतमंद की जान काे बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी फैक्ट्री में नहीं बनता बल्कि यह मानव शरीर में ही बनता है। रक्तदान करने से दुर्घटना में घायल या फिर किसी गंभीर रूप से बीमारी से ग्रस्त जरूरतमंद लोगों की जान को बचाया जा सकता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को तीन माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। शिविर में कैप्टन ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान 25 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिन्हें संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, प्रवीन शर्मा, मुकेश कश्यप,लोकेंद्र कश्यप बंटी, यामीन खां, मुनेश प्रधान, राज कुमार अग्रवाल, सोनू चौधरी, केशव शर्मा, छोटू शर्मा, पवन गुप्ता, शोभित सिंह, कुलदीप कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, विकास आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!