मंगलायतन विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक कुलपति सभागार में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता डायरेक्टर डीडीओई प्रो. मसूद परवेज ने की। बैठक में ओएल व ओडीएल कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर, शिक्षा और पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम सुनिश्चित करने से लेकर शिक्षार्थियों की परीक्षा व मूल्यांकन के बारे में विचार-विमर्श किया गया। सप्ताहांत ऑनलाइन परामर्श सत्र के माध्यम से ओएल व ओडीएल शिक्षार्थियों को शैक्षणिक सहायता प्रदान करने पर विचार हुआ। बैठक में बाहरी विशेषज्ञ के तौर पर नई दिल्ली से प्रो. सीआरके मूर्ति, एएमयू से निदेशक सीडीओई प्रो. नफीस अंसारी, नोएडा से प्रो. विकास चड्ढा के साथ ही प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. अब्दुल वदूद, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अंकुर अग्रवाल, प्रो. वाईपी सिंह, प्रो. राकेश शर्मा, डा. अशोक कुमार उपाध्याय, डा. राजेश कुमार उपाध्याय, डा. दीपशिखा सक्सैना, डा. संतोष गौतम, डा. हरीश सारस्वत, डा. स्वाति अग्रवाल, लव मित्तल सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। समन्वयक प्रो. अनुराग शाक्य थे।