रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धूमधाम के साथ मनाया सांसद का 51 वां जन्मदिवस

 

गभाना। तहसील क्षेत्र में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का 51 वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर शर्वत का वितरण किया, वहीं अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया गया।

गभाना में पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह के कैंप कार्यालय पर स्टॉल लगाकर शर्बत का वितरण किया। शाम को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने सांसद सतीश गौतम के आवास पर पहुंचकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर विपिन कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष यशपाल सिंह संजू, अजीत सिंह, बाबू सिंह प्रधान, नाहर सिंह, कालू सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चंडौस व पिसावा, बरौलीमें भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सांसद का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!